Sunday, May 10, 2020

घर के कमरे में हुई शादी, शाम को बिजली गुल थी तब हुई विदाई

इटारसी के मालवीयगंज की कुर्मी गली में रविवार को मालवीया निवास में घर के अंदर वर-वधु ने सात फेरे लिए। शाम को 6:30 बजे जब बिजली गुल थी उसी समय दुल्हन की विदाई हुई। होशंगाबाद से आए दूल्हे सुनील मालवीय ने प्राची मालवीया के संग घर में ही विवाह रचाया। दूल्हे के पिता गोरेलाल और दुल्हन के पिता महेंद्र कुमार मालवीया ने बताया 5 माह पहले 10 मई की शादी तय हुई थी। दोनों पक्षों ने शादी की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार किया किंतु शादी एक साल बाद निकल रही थी। तब लॉकडाउन में ही निर्धारित तारीख को विवाह करना तय किया गया। दुल्हन के भाई पुनीत ने बताया बड़ी मुश्किल से गांव से वरमाला तैयार करके बुलवाई। दुल्हन के कपड़े पहले से ही बनवा कर रख लिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Married in the room of the house, there was a lightning in the evening, then farewell


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/married-in-the-room-of-the-house-there-was-a-lightning-in-the-evening-then-farewell-127290111.html

No comments:

Post a Comment