Wednesday, May 13, 2020

देवास ट्रांजिट प्वाइंट से 24 घंटाें में 200 से ज्यादा बसाें से मजदूराें काे गुना, सागर भेजा

प्रदेश सरकार ने अन्य राज्याें के मजदूराें की समस्याएं कम करने के लिए बस सेवा चालू की है। इसके तहत देवास काे भी ट्रांजिट प्वाइंट बनाया है। मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक 24 घंटाें में 200 से ज्यादा बसाें से देवास में इंदाैर राेड पर अरगस गार्डन में बनाए गए ट्रांजिट प्वाइंट से मजदूराें काे गुना और सागर भेजा गया है। वहां से ये मजदूर अपने-अपने राज्याें में जाएंगे।

मंगलवार रात तक 150 बसें भेजी गई थी, जिसमें लगभग 4200 मजदूर थे। बुधवार काे 110 भेजने का लक्ष्य था। शाम तक 80 बसें भेजी जा चुकी थीं।

निगमायुक्त विशालसिंह चाैहान ने बताया देवास ट्रांजिट प्वाइंट पर मजदूराें का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद भाेजन, पानी आदि देकर बसाें से रवाना किया जा रहा है। मजदूराें काे उनके राज्याें की सीमा तक पहुंचाने के लिए 375 से अधिक अतिरिक्त बसें प्रदेश सरकार ने लगाई हैं। जब तक मजदूर आएंगे तब-तक बसें चलती रहेंगी और उनके भोजन के साथ स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था जारी रहेगी। देवास ट्रांजिट प्वाइंट से सागर और गुना के लिए बसें भेजी जा रही हैं। सागर और गुना से उनके अंचल के जिलों के अलावा उत्तरप्रदेश के मजदूरों को मध्यप्रदेश की सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बुधवार शाम काे बारिश हाेने के कारण कुछ देर के लिए व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं थी। हालांकि बाद में संभाल ली गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 200 settlements in 24 hours from Dewas transit point to Majdura, Sagar sent


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/more-than-200-settlements-in-24-hours-from-dewas-transit-point-to-majdura-sagar-sent-127299579.html

No comments:

Post a Comment