Friday, April 3, 2020

आर्यभट्‌ट हॉस्टल के छात्र अब खुद ही बनाएंगे भोजन ताकि खाना बनाने वालों के साथ संक्रमण न आ जाए


जीवाजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को जेयू प्रबंधन कोरोना संक्रमण के बारे में सचेत कर रहा है। इसके साथ ही छात्र भी एहतियात बरत रहे हैं। जेयू के आर्यभट्‌ट हॉस्टल में रह गए 9 छात्रों ने तय किया है कि वह खुद ही खाना बनाएंगे। छात्र कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं उन्हें लगता है कि खाना बनाने के लिए आने वाले कर्मचारियों के साथ संक्रमण हॉस्टल में आ गया तो वह तमाम एहतियात बरतने के बाद भी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए अब नई व्यवस्था शुरू की है। हाॅस्टल वार्डन डॉ. केशव सिंह गुर्जर के अनुसार छात्रों की मांग पर उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर इस दौरान किसी भी तरह बाजार से कोई सामान लाने की आवश्यकता तो वह इस बारे में उनसे बात करके ही निकलें।

उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन के दौरान आर्यभट्‌ट में रह गए यह 9 छात्र भी अपने घर जा रहे थे, उन्होंने इसके लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन भी कराए थे लेकिन अचानक ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। उनके रिजर्वेशन कैंसिल हो गए और उन्हें मजबूरी में हॉस्टल में रुकना पड़ा। इसी तरह से मृगनयनी और लक्ष्मीबाई हॉस्टल की 16 छात्राएं भी ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से अपने घर नहीं पहुंच पाई थीं। इन छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से बचाव के एहतियात बरतने के निर्देश देने की जिम्मेदारी वार्डन की हैं, इसके अलावा जिन कमरों में छात्र-छात्राएं रह रहे हैं उन्हें प्रतिदिन सेनिटाइज किया जा रहा है या नहीं यह भी वार्डन ही देख रहे हैं। शुक्रवार को लक्ष्मीबाई हॉस्टल की वार्डन डॉ. निमिषा जादौन हॉस्टल में छात्राओं के पास पहुंचीं और उनकी समस्याएं जानकार उसका तत्काल समाधान किया।

छात्रों की मांग पर यह व्यवस्था शुरू की है


-डॉ. केशव सिंह गुर्जर, पीआरओ, जेयू

छात्राओं की हर सुविधा का ख्याल रख रहे हैं


डॉ. निमिषा जादौन, वार्डन, लक्ष्मीबाई हॉस्टल

या नहीं यह भी वार्डन ही देख रहे हैं। शुक्रवार को लक्ष्मीबाई हॉस्टल की वार्डन डॉ. निमिषा जादौन हॉस्टल में छात्राओं के पास पहुंचीं और उनकी समस्याएं जानकार उसका तत्काल समाधान किया।

जीवाजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रों को समझाते वार्डन डॉ. केशव सिंह गुर्जर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news students of aryabhata hostels will now cook their own meals so that infection does not come with the cooks


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-students-of-aryabhata-hostels-will-now-cook-their-own-meals-so-that-infection-does-not-come-with-the-cooks-071025-6966374.html

No comments:

Post a Comment