Thursday, March 5, 2020

नांदिया के उप स्वास्थ्य केंद्र में लटका रहता है ताला, नहीं मिल रहा इलाज


नगर से 7 किमी दूर ग्राम नांदिया के उप स्वास्थ्य केंद्र पर हमेशा ताला लटका रहता है। ग्रामीणों को उपचार के लिए गांव से बड़वाह जाना पड़ता है। यह केंद्र 11 गांव का स्वास्थ्य केंद्र है। इसके बाद भी ग्रामवासियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम परिहार ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत की है। इसके बाद भी स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुल रहा है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार राहुल चौहान ने भी निरीक्षण किया था। जब भी ताला मिला था। इस पर सीबीएमओ डॉ. अनुज कारखुर से जानकारी ली तो उन्होंने फिल्ड का हवाला देकर पल्ला झाड़ दिया था। इसके एक कमरे में मिनी आंगनवाड़ी संचालित हो रही है। ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके इस उद्देश्य से शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा दी थी लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण उप स्वास्थ्य केंद्रों का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।

वरिष्ठ अफसरों को भेजेंगे रिपोर्ट


-अनुज कारखुर, सीबीएमओ, बड़वाह

अफसरों की अनदेखी से स्वास्थ्य केंद्र रहता बंद

संजूबाई, संतोषबाई, सरिताबाई, राधिकाबाई, सुभाष ने बताया हमारे गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र हमेशा बंद रहता है। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। एक माह में एक बार ही टीकाकरण के समय स्वास्थ्य केंद्र का एक कमरा खुलता है। हमें इलाज के लिए निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है नहीं तो बड़वाह शासकीय अस्पताल जाते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में मिनी आंगनवाड़ी करीब सात साल से चल रही है। ग्रामीणों ने बताया पहले यहां लोग पत्ते खिलते थे। जब से आंगनवाड़ी संचालित हो रही है तब से इसकी रोज सफाई भी हो जाती है लेकिन दो कमरे हमेशा बंद रहते हैं। उसमें से एक कमरा खंडहर हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-lock-keeps-hanging-in-nandia39s-sub-health-center-not-getting-treatment-064039-6787779.html

No comments:

Post a Comment