Thursday, March 5, 2020

विचारनाद... बड़वाह में बुद्धिजीवियों के लिए दो दिनी व्याख्यानमाला 7 और 8 मार्च को होगी


देश में राष्ट्रवाद को लेकर चल रहे जन जागरण के बीच बड़वाह में भी बुद्धिजीवियों के लिए दो दिनी व्याख्यानमाला के रूप में विचारनाद का आयोजन किया जा रहा है। 7 और 8 मार्च को रात 8.30 बजे कंवर कॉलोनी स्थित स्कूल के सामने आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है।

मां रेवा व्याख्यानमाला आयोजन समिति के संरक्षक हेमचंद खंडेलवाल, अध्यक्ष गणेश चौधरी, सचिव परीक्षित जोशी, उपाध्यक्ष दिलीप भंडारी, सह सचिव श्रेयांस जैन व कोषाध्यक्ष चेतन शाहू ने बताया दूसरे वर्ष में व्याख्यानमाला स्वामी अमुर्त्तानंदपुरी सेवा न्यास के द्वारा आयोजित की जा रही है। 7 मार्च को वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह मालवा प्रांत के प्रांत संयोजक डॉ. सुब्रोतो गुहा राष्ट्र के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। दूसरे दिन 8 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खरगोन विभाग के विभाग प्रचारक अजय पाटीदार हिंदू धर्म हिंदुत्व दर्शन व व्यवहार पर अपने विचारों की प्रस्तुति देंगे। व्याख्यानमाला के माध्यम से वक्ता भारत वर्ष के राष्ट्रीय सामाजिक पारिवारिक व व्यक्तिगत जीवन में अराजकता व उच्च शृंखलता व जीवन मूल्यों आदर्शों के प्रति निष्ठा की बातों पर विचारों को श्रोताओं के सामने रखेंगे। अनादि काल से हिंदू दर्शन की बातों को भी विचारों के माध्यम से रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-a-two-day-lecture-for-intellectuals-in-barwah-will-be-on-7-and-8-march-064036-6787775.html

No comments:

Post a Comment