Thursday, March 5, 2020

संत सिंगाजी के निशान के साथ गांव पहुंची पंचकोसी यात्रा


संत सिंगाजी के निशान के साथ गुरुवार को पंचकोसी यात्रा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने निशान पूजन किया।

ग्राम गुलझरा (धामनोद) निवासी मोहनलाल यादव महाराज पिछले 20 साल से खरगोन, धार, बड़वानी व खंडवा जिले में सिंगाजी की पंचकोशी यात्राएं निकाल रहे हैं। गुरुवार सुबह ग्राम रुपखेड़ा से यात्रा शुरू की। जो ग्राम रेगवां व पथोरा होते हुए यहां पहुंची। यात्रा में शामिल 50 से ज्यादा यात्रियों की भोजन प्रसादी की व्यवस्था ग्रामीणों ने की। इसके बाद पदयात्री निशान लेकर नर्मदा तट स्थित ग्राम बलगांव पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को शालीवाहन के लिए रवाना होंगे। पांचवें दिन ग्राम बेसरकुंड स्थित सिंगाजी ग्वाड़ी में यात्रा का समापन होगा।

निशान लेकर भजन-कीर्तन करते पंचकोसी यात्री गांव पहुंचे।

सियाराम बाबा आश्रम की महिमा बताई

कसरावद | ग्राम दोगावां में आयोजित नर्मदा पुराण कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथावाचक पं. उदय आनंदजी खराड़ी ने मां नर्मदा का महात्म्य बताया। सियाराम बाबा आश्रम भट्यान बुजुर्ग से लेकर समुद्र तट तक के घाटों का वर्णन किया। मिर्जापुर, रणगांव, काकरियांव, कोगावां, सामेड़ा, लेपा, टिगरियांव, ब्राह्मणगांव, मोगावां आदि गांव के श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। रणगांव के सरपंच जितेंद्र पटेल, मंशाराम वर्मा, समरथ मुकाती, महादेव पटेल, चेतन पंडित, रमेश पटेल, पुष्पेंद्र चौहान आदि आयोजन में सहयोग दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-panchkosi-visit-to-the-village-with-the-mark-of-saint-singaji-064043-6787769.html

No comments:

Post a Comment