Sunday, March 1, 2020

होली व रंगपंचमी सूखे रंगाें से ही खेलें


शांति समिति की बैठक में एसडीओपी ने सदस्य व ग्रामीणों से कहा

नागदा. शांति समिति की बैठक में चर्चा करते एसडीओपी।

नागदा | हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि एक-दूसरे के पर्वाें में शामिल होकर शांति, सौहार्द के साथ त्याेहारों की रौनक बढ़ाए। नगर के वरिष्ठों की जिम्मेदारी रहे कि कोई वाद-विवाद की स्थिति देख आगे आकर समझाने का प्रयास करे। कहीं कोई अप्रिय घटना का अंदेशा हो तो तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराए।

यह बात एसडीओपी बदनावर जयंतसिंह राठौर ने आगामी पर्वाे को लेकर ग्राम पंचायत परिसर नागदा में आयोजित शांति समिति बैठक में ग्रामीणों से कही। एसडीओपी ने पुलिस प्रशासन से सहयोग के लिए ग्रामीणों से सुझाव लेते हुए कहा होली व रंगपंचमी पर्व पर कोई जबरजस्ती किसी को रंग न लगाएं। सूखे रंगों का उपयोग करें। हुड़दंग जैसी स्थिति निर्मित न करें।

कानवन थाना प्रभारी केएस गेहलोत ने जिले में धारा 144 के लागू हाेने की जानकारी देते हुए कहा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी आपत्तिजनक संदेश नहीं भेजे। ग्रामीणों ने लेबड़-जावरा फोरलेन से लगे सर्विस रोड पर अतिक्रमण एवं धार फाटा व फोरलेन सड़क पर बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों को लेकर परेशानी बताई। पूर्व सरपंच गाेवर्धनलाल राठौड़, उपसरपंच नितिन सांखला, सदर युसुफ मंसूरी, राजेंद्रसिंह पटेल, गफूर खां ठेकेदार, शंकरलाल दग्दी,
आजाद चाैहान, राहुल सांखला, जगदीश भाटी, अब्दुल सत्तार कुरैशी, अनवर मंसूरी, अशाेक सोलंकी, अनोखीलाल राठौड़ अादि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news holi and rangpanchami play with dry colors


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-holi-and-rangpanchami-play-with-dry-colors-063153-6753558.html

No comments:

Post a Comment