Sunday, March 1, 2020

बिना अनुमति मेला लगाने की तैयारी, रेलवे ट्रैक से करीब होने पर हो सकता है हादसा


{सीएमओ बाेले - नहीं आया काेई अनुमति लेने

बिजली ऑफिस के साइड में मीना बाजार लगाने की तैयारी चल रही है। यहां पर झूले लग चुके हैं और अन्य सामग्री आकर रखी हुई है। जबकि यहां पर मीना बाजार लगाने की कोई अनुमति नहीं ली गई है। जिस जगह पर मीना बाजार लगाया जा रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक भी है। ऐसे में किसी भी तरह का हादसा हाे सकता है। इस तरफ अधिकारियाें का ध्यान नहीं है। नगर के बिजली ऑफिस के पास खुली जगह पर रविवार काे मीना बाजार लगाने की तैयारी चल रही थी। यहां पर गोल घूमने वाला झूला, और एक ड्रैगन झूला लग चुका है। दोनों ही झूले काफी बड़े हैं। मीना बाजार स्थल से करीब 70 से 80 फीट की दूरी पर रेलवे ट्रैक है। मीना बाजार लगने पर यहां पर लाेग बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं। इससे किसी भी तरह का हादसा हाे सकता है।

रेलवे प्रशासन का नहीं काेई ध्यान : बीते सालाें में अन्य जगहों पर रेलवे ट्रैक के पास मेला लगने के दाैरान हादसे हाे चुके हैं। आमला में भी इसी तरह की घटना एक साल पहले हुई थी। हालांकि ट्रैक पर उस समय साइकिलें खड़ी थीं। किसी तरह की जनहानि नहीं पहुंची थी। मीना बाजार लगने के स्थान से कुछ मीटर दूरी पर रेल पटरी है। जहां से ट्रेन का आना- जाना रहता है। ऐसी स्थिति में कोई बड़ा हादसा हाे सकता है, लेकिन रेल प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है।

निरीक्षण करवाया जाएगा


- वीके पालीवाल, स्टेशन प्रबंधक, अामला

मेला लगाने की काेई अनुमति नहीं दी


- एचआर खाड़े, नपा सीएमअाे, अामला

अामला। बिजली ऑफिस के पास चल रही मेला की तैयारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amla News - mp news preparing to organize a fair without permission accident may happen if you are close to the railway track


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-preparing-to-organize-a-fair-without-permission-accident-may-happen-if-you-are-close-to-the-railway-track-063506-6754987.html

No comments:

Post a Comment