झाबुआ | शिवगंगा संस्था द्वारा शिवजी का हलमा कार्यक्रम रविवार सुबह हाथीपावा की पहाड़ी पर हुआ। गांवों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक पहाड़ी पर श्रमदान कर 40 हजार के लगभग कंटूर ट्रेंच बनाए। इस अभियान के तहत लगभग 360 करोड़ लीटर पानी सहेजने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश का पानी पहाड़ पर इन कंटूर ट्रेंच के जरिये जमीन में उतरेगा। इस तरह से वर्षाजल को सहेजकर भूजल स्तर बढ़ेगा। परमार्थ की इस परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से विद्यार्थी, पर्यावरणविद्, समाजसेवी व ब्यूरोक्रेट्स पहुंचे।
फिर भी नहीं बुझती प्यास : झाबुआ आदिवासी क्षेत्र है और यहां हर साल अधिक गर्मी पड़ने से पहाड़ में सिंचित जल सूख जाता है। जून तक आते-आते पानी की किल्लत बढ़ जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/40-thousand-water-structures-built-to-save-360-million-liters-of-water-in-4-hours-126880921.html
No comments:
Post a Comment