Friday, March 20, 2020

बिगड़े मौसम से कटाई में आई तेजी से रोज बढ़ रही आवक, 32 हजार क्विं. आई उपज


इस समय पूरी दुनिया के साथ ही देश भर में कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है। जहां मंदिर, मॉल, टॉकीज तक बंद हो चुके हैं तो वहीं नगर की कृषि उपज मंडी में उपज की बंपर आवक देखने को मिल रही है। हालांकि इसके लिए मंडी प्रबंधन पूरी तरह से सतर्कता दिखा रहा है। एक तरफ जहां कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है तो वहीं ध्वनि यंत्रों से किसानों को जागरूक रहने को कहा जा रहा है। शुक्रवार को भी मंडी में उपज की आवक 32 हजार क्विंटल पर जा पहुंची। हालत यह थी कि वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी नीलाम कार्यक्रम देरी से शुरू होने से कन्नौद रोड पर वाहनों की लाइन लग गई थी।

इस बार गेहूं के उत्पादन की अधिकता देखने को मिल रही है। यहीं वजह है कि होली के अवकाश के बाद से आवक में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ मौसम लगातार किसानों को डर दिखा रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान पर बादल छाने से धूप नहीं निकली थी। वहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया था। इस बीच किसानों ने मौसम के बदलाव के चलते कटाई के बाद थ्रेसिंग भी तेजी के साथ की जा रही है। क्षेत्र में बाद की बोवनी के गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है। जिसकी कटाई में अभी एक सप्ताह लग सकता है। जरूरतमंद व बिजली कंपनी, बैंक, साहूकारों के तकाजों से परेशान किसान उपज निकालने के बाद सीधे मंडी में उपज लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी प्रबंधन की माने तो आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के भय से आवक पर असर पड़ सकता है। अन्यथा सीजन में इस बार आवक 35 से 40 हजार क्विंटल तक पहुंच सकती है। जिसे लेकर मंडी प्रबंधन अलर्ट बना हुआ है। प्रतिदिन मंडी में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

12 बजे शुरू हुआ नीलाम कार्य

शुक्रवार को मंडी का नीलामी कार्यक्रम तय समय से करीब डेढ़ घंटे लेट शुरू हुआ था। मंडी सचिव श्री नागले ने बताया कि शुक्रवार को साहू समाज की मां कर्मा जयंती होने से 12 बजे नीलाम शुरू करने की अनुमति ली गई थी। जो बिना किसी इंटरवल के लगातार नीलामी कार्य चालू रखा।

कोरोना से बचाने करा रहे छिड़काव

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मंडी में मक्खी, मच्छर तथा अन्य बीमारी जनित कीटों की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव प्रांगण में नियमित किया जा रहा है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। मंडी प्रांगण में जगह-जगह आगंतुकों के लिए सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।

वायरस से बचने कर रहे जागरूक


-योगेश नागले, सचिव, कृउमं।

शुक्रवार को नीलामी 12 बजे शुरू होने से कन्नौद रोड पर लगी वाहनों की लाइन

कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन बढ़ रही उपज की आवक।

कन्नौद रोड पर वाहनों की लाइन

मंडी में नीलाम कार्य देरी होने से मंडी परिसर तथा वाहनों के खड़े करने का वैकल्पिक प्रांगण मंडी के पीछे भी पूरी तरह से भरा गया था। जिसके चलते एक से डेढ़ घंटे तक उपज के वाहनों की कन्नौद रोड पर लाइन लगी रही।

32 हजार क्विं. आवक की संभावना

मंडी सचिव योगेश नागले ने बताया कि सुबह से मंडी प्रांगण खचाखच भरा गया था। इसके बाद उपज के ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप आदि वाहनों को मंडी के पीछे खड़ा करा दिया गया था। शुक्रवार को आवक 32 हजार क्विंटल के करीब दर्ज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news due to bad weather the arrival of harvesting is increasing daily 32 thousand quintals produce yield


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-due-to-bad-weather-the-arrival-of-harvesting-is-increasing-daily-32-thousand-quintals-produce-yield-063042-6886579.html

No comments:

Post a Comment