Friday, March 20, 2020

मां कर्मा देवी की जयंती पर निकाला जुलूस


शुक्रवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी की पावन जयंती स्थानीय साहू समाज ने श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाई। शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली जयंती पर नगर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकाला गया। वहीं साहू धर्मशाला में भगवान लड्डू गोपाल व मां कर्मा देवी की विधि विधान से समाजजन द्वारा पूजन की गई।

शुक्रवार को साहू समाज ने अपनी आराध्या मां कर्मा देवी के जयंती दिवस पर जुलूस समाज की सेमनरी रोड धर्मशाला से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला। चल समारोह का स्थानीय सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने स्वागत किया। चल समारोह में साहू समाज के महिला, पुरूष व युवाजन भक्तिगीत की धुन पर नाचते गाते ओर गगनभेदी मां कर्मा देवी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। चल समारोह में अनुशासन व विशेष पोशाक आर्कषक लग रहे थे। वहीं शासन द्वारा कोनोरा वायरस के प्रभाव को देखते हुए दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे थे। जुलूस का समापन साहू समाज धर्मशाला पर हुआ। जहां साहू समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ गल्ला व्यापारी मांगीलाल साहू ने बताया कि तैलिक वंशीय साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी भगवान कृष्ण की परम भक्त थीं। उनका जीवन सेवा, त्याग, भक्ति ओर समर्पण का उदाहरण है। उनकी रूचि सामाजिक ओर धार्मिक कार्यों में तन, मन ओर धन से लगे रहने की थी। विगत हजार वर्ष से मां कर्मा देवी की गौरवगाथा जनमानस में श्रद्धा व भक्ति के साथ चली आ रही है। समाज को प्रेरणा प्रदान करती हैं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री किशन साहू, मनोहर साहू, कैलाश साहू, प्रहलाद साहू, पारस साहू, राधेश्याम साहू, घासीलाल साहू, मोहनलाल साहू, बाबूलाल साहू, पुखराज साहू, दर्शनलाल साहू, चंपालाल साहू, मांगीलाल साहू, अशोक साहू, रूपेश राठौर, अनिल साहू सैनिक, युवा संगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू, मनोज साहू व महिला मंडल से लक्ष्मी साहू, राजूदेवी साहू, गंगादेवी साहू, निक्की साहू, रजनी साहू, शोभा साहू, कृष्णा देवी साहू, सुषमा साहू, रीना साहू, प्रीति साहू, सुशीला साहू, कृष्णा साहू, सीमा साहू, आदि शामिल थीं। संचालन मनोज साहू व आभार आरूष साहू ने माना।

साहू समाज ने मां कर्मादेवी की जयंती पर निकले जुलूस में नाचते श्रद्धालु।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news procession taken out on the birth anniversary of mother karma devi


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-mother-karma-devi-063037-6886576.html

No comments:

Post a Comment