Friday, March 20, 2020

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को डायल 100 की मदद से घर भेजा


शुजालपुर–आष्टा मार्ग पर अमलाय में एक महिला रात को करीब 10 बजे बैठने की जानकारी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला के पास जेठड़ा जोड़ पर खड़े रहने वाली डायल 100 के साथ महिला आरक्षक रीना राजपूत के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। यहां पर महिला अकेली बैठी हुई थी। पुलिस ने उक्त महिला से पूछताछ की तो वह कुछ बनाने की स्थिति में नहीं थी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी, लेकिन पुलिस के प्रयास करने पर उसने अपना नाम सीमा मालवीय खमलाय होना बताया। पुलिस ने उसे घर पहुंचाया। मंडी थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर मोनिका एब्रियो ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस तुंरत ही महिला के पास पहुंची और उसे उसके घर पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-mentally-deranged-woman-sent-home-with-dial-100-063046-6886558.html

No comments:

Post a Comment