Friday, February 21, 2020

कॉलोनी की गली में तीन महीने से जलभराव दर्शन के लिए मंदिर नहीं पहुंच पा रहे श्रद्घालु


भीम नगर की जैन गली में जलभराव से स्थानीय लोग परेशान

शहर के वार्ड 4 भीमनगर कालोनी की जैन मंदिर गली में इन दिनों सड़कों पर एक से दो फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। स्थिति यह है कि गंदा पानी पानी भरने की वजह से स्थानीय लोगों का रोजाना आना-जान पानी के अंदर से हो रहा है। कालोनी में जलभराव की समस्या वहां पर नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के कारण हुई है। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों को कई दफा शिकायती देकर जल भराव की शिकायत की है, बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा जल निकासी की ओर इंतजाम नहीं किया जा रहा।

गौरतलब है कि जैन गली में पिछले तीन माह से जलभराव होने से जहां स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गली में बने जैन मंदिर में दर्शन के लिए जैन श्रद्घालु भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस दौरान अगर कोई श्रद्घालु दर्शन के लिए जाता भी है तो उसको गंदे पानी के अंदर से होकर मंदिर तक जाना पड़ता है। उसके बाद संबंधित श्रद्घालु को मंदिर परिसर में अपने हाथ-पैरों को साफ पानी से धोना पड़ता है।

नाले के कारण जलभराव, अफसर ध्यान नहीं दे रहे

जैन गली में रहने वाले स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि जलनिकासी के लिए नगर पालिका द्वारा जो नाला बनाया गया है। उसकी ऊंचाई रोड से काफी अधिक होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाले में न पहुंचकर सड़क पर जमा हो रहा है।

मच्छरों ने बढ़ाई परेशानी

जैन गली में रहने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से रोड पर गंदा पानी भरा होने से यहां पर 24 घंटे बदबू आती रहती है। साथ ही मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे हालात में हम लोगों को बीमारी का डर सताने लगा है। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे।

निकासी कराई जाएगी


दीपेंद्र सिंह सेंगर, एचओ, नपा भिंड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-shraddhalu-is-unable-to-reach-the-temple-for-waterlogging-in-the-street-of-the-colony-for-three-months-062548-6681910.html

No comments:

Post a Comment