6 घंटे शहर में घूमी बारात रात 12 बजे हुआ शिव-पावर्ती विवाह
गौरी सरोवर किनारे महाकालेश्वर मंदिर से शाम 5.30 बजे शिव बारात चलकर रात 11.30 बजे वनखंडेश्वर मंदिर पहुंची। वहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह धूमधाम से हुआ। इस दौरान मौजूद श्रद्घालुओं ने ओम नम: शिवाय के जयकारों से आसपास का वातावरण भक्तिमय कर दिया। वहीं बारात में शामिल हुए लोगों को मानवता फाउंडेशन ग्रुप सहित अन्य समाजसेवियों ने खाने की सामग्री बांटी।
बारात में उमड़े हजारों श्रद्धालु: शिव बारात में पालकी के साथ-साथ हजारों श्रद्धालु चले।
अफसरों ने भी उठाई शिवजी की पालकी: शिव बारात के दौरान पालकी उठाए हुए एसपी नागेंद्र सिंह और कलेक्टर छोटे सिंह।
शिव-पार्वती का मोहक रूप: पालकी में शिव-पार्वती के रूप में सवार कलाकार।
भिंड| महाशिवरात्रि पर शुक्रवार शाम 5.30 बजे महाकालेश्वर मंदिर से लाल बत्ती की पालकी में बैठकर वनखंडेश्वर महादेव बारात लेकर निकले। बारात में 11 रथ, 7 बैंड और सात डीजे बैंड पालकी के आगे चल रहे थे। बारात गौरी सरोवर, पुरानी घास मंडी रोड, शास्त्री चौराहा, परेड चौराहा, सदर बाजार, गाेल मार्केट, हनुमान बजरिया, किला रोड होते हुए वनखंडेश्वर मंदिर पहुंची। यहां शिव उत्सव समिति ने 21 फूल गोलों की सलामी दी। बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बारात में देवताओं के साथ भूत-प्रेत, नंदी सहित हजाराें श्रद्धालु शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-mahashivratri-vankhandeshwar-mahadev-carrying-a-procession-in-a-red-light-balloon-saluted-with-21-flowers-062551-6681861.html
No comments:
Post a Comment