Friday, February 21, 2020

गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगाः जोशी


भिंड|प्रदेश सरकार ने भू माफियाओं के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री की मंशा है कि पूरी ईमानदारी से सरकारी जगहों से अतिक्रमण हटाया जाए। लेकिन भिंड में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां पर भेदभावपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन और नगर पालिका के द्वारा की जा रही है। जिसमें गरीब वर्ग पिस रहा है। यह बात शुक्रवार को पूर्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरोज जोशी ने गांधी नगर में कही।

उन्होंने कहा कि भिंड नगरपालिका ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए बस स्टैंड के पास गुड लक बीयर बार वाली गली गांधीनगर में नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। गुडलक बीयर बार से कुछ दूर तक तो पूर्ण ईमानदारी के साथ सही नापतोल से नाला बनाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news injustice will not be allowed to the poor joshi


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-injustice-will-not-be-allowed-to-the-poor-joshi-062545-6681907.html

No comments:

Post a Comment