अमझेरा | अमझेरा थाना क्षेत्र के गांव पांच पिपलिया में सोमवार दोपहर 12 बजे कुएं पर पानी लेने गई बालिका की डूबने से माैत हाे गई। जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय टीनू पिता माेहन सहेली रेसु के साथ बर्तन लेकर कुएं पर पानी भरने गई थी। टीनू का पैर फिसला और वह कुएं में गिर गई। सहेली रेसु ने घर जाकर टीनू के काका अंगुर पिता शैतानसिंह काे बताया। अंगुर दौड़कर आया और कुएं में छलांग लगाई। बालिका को कुएं से निकाल कर बाइक से अमझेरा अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टरों ने टीनू को मृत घोषित कर दिया। टीनू के पिता मोहन मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। थाने के एसआई आरएस सिंगोड़ ने बताया मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-girl-died-due-to-falling-in-a-well-071614-6705916.html
No comments:
Post a Comment