Monday, February 24, 2020

मार्च में खत्म हाे जाएगा जिले के सरपंचाें का कार्यकाल


धार | जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल मार्च के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। इसी के मद्देनजर ग्राम पंचायतों में प्रशासक बैठाने को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। जिपं सीईओ संताेष वर्मा ने बताया कि अभी कोई डेट फिक्स नहीं है, फिलहाल प्रशासकों के नियुक्त करने के संबंध में तैयारी शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 761 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें प्रशासक नियुक्त किए जाने हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-tenure-of-the-sarpanch-of-the-district-will-end-in-march-071611-6705915.html

No comments:

Post a Comment