Monday, February 24, 2020

चाेरी की नीयत से कंपनी में घुसे बदमाश, गार्ड के चिल्लाने पर भागे


धार | पीथमपुर की खंडेलवाल केप्स कंपनी में रात के समय चाेरी की नीयत से बदमाश घुसे, लेकिन गार्ड के चिल्लाने पर वे सामान छाेड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कोई अज्ञात बदमाश शुक्रवार की रात करीब दाे से तीन बजे के बीच पीथमपुर के सेक्टर वन इलाके की खंडेलवाल केप्स कंपनी में चोरी करने के लिए घुसे थे। वे मशीनें खाेल रहे थे, ठाेकने-पिटने की अावाज सुनकर अासपास की कंपनियाें के गार्ड चिल्लाए इससे चाेर सामान छोड़कर भाग गए। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के सूचना देने के बाद कंपनी के गुरजीत सिंह पिता उत्तम सिंह उम्र 45 साल निवासी स्कीम नंबर 114 पार्ट 1 नई सड़क थाना लसुड़िया जिला इंदाैर की रिपाेर्ट पर अज्ञात चाेराें पर धारा 379, 511 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-crooks-entered-the-company-with-the-intention-of-chari-ran-at-the-shout-of-the-guard-071618-6705917.html

No comments:

Post a Comment