Monday, February 24, 2020

सेवानिवृत्त शिक्षक की बाइक की डिक्की से बदमाश ने निकाले चार लाख

बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

शिक्षक रेवसिंह

पड़ियाल | बस स्टैंड के पास बैंक के सामने सेवानिवृत्त शिक्षक की बाइक की डिक्की से चार लाख रुपए निकाल लिए। साेमवार दाेपहर 12.15 बजे हुई घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बदमाश ने वारदात काे केवल पांच मिनट के अंतराल में अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम रेबड़ादा निवासी रेवसिंह अहरवाल सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। साेमवार दाेपहर वे चार लाख रुपए एसबीअाई से निकालकर ग्रामीण बैंक में जमा करने पहुंचे थे। बदमाश की नजर पहले से रेवसिंह पर थी। एसबाअाई से
रुपए निकालने के बाद ग्रामीण बैंक पर रेवसिंह गाड़ी खड़ी कर कहीं चले गए। इस बीच बदमाश ने बाइक की डिक्की खाेलकर चार लाख रुपए निकाल लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news the miscreant removed four lakhs from the trunk of retired teacher39s bike


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-miscreant-removed-four-lakhs-from-the-trunk-of-retired-teacher39s-bike-071601-6705911.html

No comments:

Post a Comment