Monday, February 24, 2020

देवर भाभी से करता था दुष्कर्म, पति अाैर सास ने भी अाराेपी का साथ दिया, सभी पर केस दर्ज


महिला 12 दिन पहले घर छाेड़कर इंदाैर अाैर वहां से परिचित महिला के साथ चली गई थी शाजापुर

एक महिला के साथ उसका देवर दुष्कर्म करता रहा। यह बात उसने पति अाैर सास काे बताई, दाेनाें ने अाराेपी का साथ दिया अाैर महिला की काेई बात नहीं सुनी। इससे अाराेपी देवर के हाैसले बढ़ते गए। लगातार प्रताड़ित हाेने से महिला 12 दिन पहले घर छाेड़कर इंदाैर चली गई थी। वहां उसे परिचित महिला मिली ताे वह उसके साथ शाजापुर चली गई। पीड़ित महिला का मायका भी सागौर में ही है। महिला के घर छाेड़कर जाने के बाद ससुराल के लाेगाें ने उसकी गुमशुदगी सागाैर थाने में दर्ज करवा दी।

इधर जिस महिला के साथ पीड़िता गई थी। उसने सागाैर पुलिस काे उसके शाजापुर में हाेने की सूचना दी। इस पर पुलिस पीड़िता काे लेकर सागाैर अाई। पुलिस के अनुसार महिला के लाैटने पर उसने अापबीती बताई।

महिला ने बताया कि
उसका देवर 15 दिसंबर 18 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी काे बताने पर उसे जाने मारने की धमकी देता था। उसने पति अाैर सास काे भी यह बात बताई, लेकिन दाेनाें ने देवर का ही साथ दिया।
देवर की ज्यादतियां बढ़ती जा रही थी इसलिए वह 12 फरवरी 2020 काे घर छाेड़कर
चली गई थी। सागाैर टीअाई प्रतीक शर्मा के अनुसार आरोपी देवर सहित पति अाैर सास निवासी इमलीवन सागौर के खिलाफ धारा 376, 376(2)(एफ)(एन) 506 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-brother-in-law-used-to-rape-her-husband-and-mother-in-law-also-supported-the-arappi-a-case-was-registered-against-all-071604-6705913.html

No comments:

Post a Comment