पद्मश्री डाॅ. विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर राजवाड़ा में अायाेजित दाे दिनी रंगभराे व चित्रकला प्रदर्शनी का समापन साेमवार काे हुअा। शहर के 22 से ज्यादा स्कूलाें के बच्चाें की कला प्रदर्शित की गई थी। प्रतियाेगियाें दाे श्रेणी में हुई।
पहली श्रेणी में पांचवी तक व दूसरी श्रेणी में छठी से नाैवीं के विद्यार्थियाें काे रखा गया। समापन पर मुख्य अतिथि धार महाराज हेमेंद्रसिंह राज पवार थे। विशेष अतिथि राॅयल एकेडमी की प्राचार्या प्रतिभादेवी यादव, शिवालिक बैंक धार मैनेजर शशांक शुक्ला थे। अतिथियाें का स्वागत संस्था अध्यक्ष अतुल कालभवर, कल्पना कालभवर, गौरव अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता डाॅ. दीपेंद्र शर्मा ने की।
ये रहे विजेता : मीडिया प्रभारी राॅकी मक्कड़ ने बताया रंगभराे प्रतियाेगिता में प्रथम प्रियांशी शिवदे, द्वितीय मयंक मकवाना, तृतीय शाैर्यराजसिंह डाेड थे। चित्रकला प्रतियाेगिता में प्रथम गर्विता यादव, द्वितीय अानंद पटेल, तृतीया अर्पित कटारे थे। संस्कार भारती का परिचय विनोद चौहान ने दिया। ऋतु श्रीवास्तव, विवेक यादव, हरिदत्त शुक्ला, सलीम खान अादि माैजूद थे। संचालन पराग भोसले ने किया। आभार मनीषा खेड़ेकर ने दिया।
विजेता बच्चें काे पुरस्कृत करते अतिथि।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-end-of-the-day-exhibition-priyansh-in-color-first-in-painting-071557-6705910.html
No comments:
Post a Comment