भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद स्व. जीतेंद्र सिंह बुंदेला की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
शिविर में में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरांे का अायाेजन बिजावर राेड छतरपुर अाैर िकशनगढ़ में किया गया। आयुर्वेद एवं नेत्र शिविर मेें डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों की जांच की तो वहीं किशनगढ़ में भी सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों ने लोगों का नेत्र परीक्षण किया। पूर्व सांसदाें के समर्थकों ने इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया और उन्हें याद करते हुए हर वर्ष गरीबों और असहायों की मदद के लिए इस तरह के शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। उनकी स्मृति में शाम को निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।
शिविर आयोजन समिति की ओर से विनय पटैरिया और शिवी सिंह बुंदेला ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हम अपने मार्गदर्शक को उन्हीं के बताए सेवा के रास्ते पर चलकर याद करें। इसी क्रम में आयोजित इन शिविरों में दीनहीन मानवता की सेवा की गई। सागर रोड पर आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर एवं किशनगढ़ में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की टीम ने लगभग 800 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 90 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। जिन्हें निशुल्क वाहन के माध्यम से इलाज के लिए चित्रकूट रवाना किया गया। लोगों को दवाएं और चश्में भी निशुल्क प्रदान किए गए। इसी तरह छतरपुर के राजय निवास पर एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें करीब 400 लोगों ने अपनी वर्षों पुरानी ऐसी व्याधियों को चिकित्सकों के समक्ष साझा किया। इनका निदान एलोपैथी से नहीं हो पा रहा है।
लीवर, किडनी, पेट, डाइबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को आयुर्वेद से जुड़ी सलाह दी गई। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एमएस बघेल, डॉ. अनुराग सिंह राजपूत, डॉ. विजय सक्सेना, डॉ. आरपी गोस्वामी, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. फूलचंद्र प्रजापति ने मरीजों का उपचार किया तो वहीं आयुवर्धनम फार्मासिटिकल के द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं। शिविर में मिले लाभ से लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। शिविर के दौरान ही जिले के हजारों लोग स्व. जीतेंद्र सिंह बुंदेला को श्रद्धासुमन अर्पित करने यहां पहुंचे। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी, गोविंद सिंह टुरया, संजय रिछारिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण काले सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-health-camp-organized-in-memory-of-former-mp-jeetendra-singh-080519-6548279.html
No comments:
Post a Comment