Tuesday, February 4, 2020

आयोजन... संगीतमय श्रीराम कथा अाैर सत्संग 7 फरवरी से गंज में


सम्मान... उदय को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार

योजना... मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों का किया गया टीकाकरण

प्रभार... एसडीएम अविनाश रावत ने नगर परिषद प्रशासक का प्रभार संभाला

गंज|मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम गंज में 7 फरवरी से 2 दिवसीय संगीतमय रामकथा एवं महान सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सदगुरूदेव सतपाल महाराज के शिष्य पं. रूपानंद हरिद्वार मुख्यवक्ता होंगे। वहीं वीतरागानंद खजुराहो, साध्वी दयावती बाई, साध्वी नीलमणि बाई सहित संत समाज विशेष रूप से मौजूद रहेगा। पहले दिन 7 फरवरी को शाम 4 से रात 9 बजे तक और दूसरे दिन 8 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सत्संग होगा। आयोजक मंडल ने सभी धर्म प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

छतरपुर| शहर के गल्लामंडी निवासी उदय प्रताप राज को सामाजिक संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिहार के सारण रामकृष्ण आश्रम के स्वामी विवेकानंद हॉल में यह पुरस्कार राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया। पढ़ाई के साथ समाजसेवा में हमेशा आगे रहने वाले शहर के उदय प्रताप राज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रहे हैं। साथ ही एनएसएस का बी प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। यह पुरस्कार इनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों स्वच्छता के प्रति जागरूकता, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, प्लास्टिक के प्रति जागरुकता, महिला सशक्तिकरण, जल बचाओ अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रक्तदान शिविरों का आयोजन, एड्स के प्रति जन जागरुकता के लिए दिया गया है।

बकस्वाहा|महिला एवं बाल विकास द्वारा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी की कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 12 में अल्का पाटिल द्वारा बच्चों को टीके लगाए गए और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपा जैन ने बताया कि बच्चों का बचपन, उनके स्वस्थ्य जीवन की नीव होती है। इसलिए हमें अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारे केंद्र में मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को टीके लगाए गए हैं।

लवकुशनगर| नगर परिषद के अध्यक्ष व परिषद का कार्यकाल पूरा हो जाने पर शासन ने कार्य व्यवस्था संपादन के लिए प्रशासक नियुक्त किए हैं। नगर परिषद लवकुशनगर के प्रशासक के रूप में एसडीएम अविनाश रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम रावत ने बीते रोज कार्यालय पहुंच कर विधिवत अपना प्रभार संभाल लिया है। सीएमओ सुंदरलाल सोनी और पूरे स्टाफ ने प्रशासक रावत को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यभार संभालने के बाद प्रशासक रावत ने निकाल कर्मचारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नगर में नियमित साफ सफाई करने के लिए भी निर्देशित किया। इस मौके पर उपयंत्री गोकुल प्रसाद प्रजापति, दिनेश जड़िया सहित स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news organizing musical shriram katha and satsang from 7th february in ganj
Chhatarpur News - mp news organizing musical shriram katha and satsang from 7th february in ganj
Chhatarpur News - mp news organizing musical shriram katha and satsang from 7th february in ganj


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-organizing-musical-shriram-katha-and-satsang-from-7th-february-in-ganj-080516-6548277.html

No comments:

Post a Comment