कोतवाली थान पुलिस ने कार से शराब का परिवहन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी खालिद खां को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ लिया है, जबकि चार अाराेपी फरार हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शराब तस्करी और आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। काेतवाली पुलिस काे सूचना मिली थी कि कांटी गांव की अाेर अवैध शराब की सप्लार्इ की जा रही है।
अपराधी जाफिर उर्फ जफ्फू खान सशस्त्र बदमाशों के साथ तस्करी करने की खबर मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके कार्रवार्इ की। इस कार्रवाई में तलवापुरवा के पास पुलिस ने कार को पकड़ लिया। इसमें चार आरोपी फरार हो गए, जबकि एक अाराेपी खालिद खां काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार में ़13 पेटी अवैध शराब मिली है। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपए हाेने का अनुमान लगाया है। खालिद के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया है। चार अाराेपियाें में शामिल जफ्फू उर्फ जाफिर खान, कल्लू घाेष, नानू साैदागर और चांदबाबू खान माैके से फरार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-13-cases-of-liquor-and-katta-including-an-arappi-caught-by-car-four-absconding-080522-6548269.html
No comments:
Post a Comment