Tuesday, February 4, 2020

शहर के पारसनाथ नन्हें जैन मंदिर में प्रथम दिन हुआ भक्तांबर विधान


शहर के श्रीपारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीमहावीर वेदी के निष्पादन एवं मंदिर में नवीन शिखर निर्माण के लिए तीन दिवसीय मंगल अनुष्ठानों का शुभारंभ घटयात्रा के बाद ध्वजारोहण से किया गया। प्रथम दिवस भक्तांबर विधान के 48 अर्घ चढ़ाए गए।

आर्यिका र| धारणा मति माता एवं सकलमति माता जी के ससंघ सानिध्य में 4 से 6 फरवरी तक मंगल विधान पूजन का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा को संबोधित करते हुए सकल मति माता जी ने कहा कि नन्हे मंदिरजी का नाम छोटा है पर यहां स्थान बड़ा है। पूज्य मुनि संघ यहां आते रहते हैं, जिससे यहां धर्म आराधना श्रावकों द्वारा आयोजन के माध्यम से होती रहती है। जीर्ण शीर्ण शिखर वेदियों के जीर्णोद्धार के निमित्त ये आयोजन आप सभी के जीवन मे निश्चित धर्म आराधना में सहायक बनेगा। इसके पूर्व प्रातः बेला में घटयात्रा उपरांत ध्वजारोहण से आयोजन का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य आनंद जैन, सुनील वेजिटेरियन को प्राप्त हुआ। प्रथम दिवस भक्तांबर विधान तहत शुभम भैया के सानिध्य में अर्द्ध चढ़ाए गए।

इस दौरान अटल राजेंद्र जैन परिवार को सौधर्म इंद्र, राजकुमार जैन, रानू जैन परिवार को कुबेर इंद्र, राजेंद्र परिवार को ईशान इंद्र, राजेश परिवार को सनत इंद्र एवं चक्रेश सराफ परिवार को महेंद्र बनकर श्रीजी के प्रथम अभिषेक एवं विधान पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं शांति धारा करने का सौभाग्य अशोक जैन एवं अरविंद मुंशी परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान धारणा मति माताजी द्वारा शांतिधारा कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष मौजूद थे।

दमाेह। नन्हें मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news the first day of bhaktambar vidhan was held in the parasnath little jain temple of the city


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-the-first-day-of-bhaktambar-vidhan-was-held-in-the-parasnath-little-jain-temple-of-the-city-080601-6548206.html

No comments:

Post a Comment