Tuesday, February 4, 2020

बांसुरी कृष्ण की बाजेगी...गीत पर छात्राओं ने दी नृत्य की प्रस्तुति


मंच से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रस्तुतियां दीं

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच से छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, किसी ने फिल्मी गीत तो किसी ने धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के सामूहिक संगीत गायन से किया गया। इसके बाद आए बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान बच्चों द्वारा एकल और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। सबसे पहले नाटक की प्रस्तुति हुई। सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य मंच पर देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा नन्हे सिंह के द्वारा किया गया। डीईओ पीपी सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भागड़ा क्वीन, घर मोरे परदेशिया, आयो रे शुभ दिन, मेनू लहंगा ले दे पिया, प्रेम रतन धन पायाे, बांसुरी कृष्ण की बाजेगी, मोरनी बनकर सहित अनेक नाटकों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी मनीष नेमा, राजेश अहिरवार, संजय दुबे, डॉ. राखी श्रीवास्तव एवं श्रद्धा डिम्हा ने बच्चों की तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरपी पटेल ने सभी आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्था के समस्त स्टाफ केपी मिश्रा, आदित्य चौरसिया, मोहन राय, सुजीत सिंह, गोविंद अहिरवार, शैलेंद्र दुबे, राजेश गुप्ता, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, जीपी पटेल, एमके चौबे, बारेलाल अठ्या सहित छात्र-छात्राएं मौज्ूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news the flute will play krishna39s dance the students perform the dance on the song
Damoh News - mp news the flute will play krishna39s dance the students perform the dance on the song


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-the-flute-will-play-krishna39s-dance-the-students-perform-the-dance-on-the-song-080558-6548204.html

No comments:

Post a Comment