Tuesday, February 4, 2020

तीन दिवसीय ध्यान शिविर का हुआ समापन


शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे तीन दिवसीय ध्यान शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर ओजस्विनी समदर्शी न्यास की अध्यक्ष डा. सुधा मलैया ने बताया कि गुड़गांव से पधारी मास्टर पल्लवी के सानिध्य में तीन दिवसीय ध्यान शिविर ओजस्विनी हायर सेकंडरी स्कूल, पर एक्सीलेंस, डीपीएसजी दमोह स्थित जय भारत पिरामिड और मानस भवन दमोह में आयोजित किए गए।

इन शिविरों में विद्यार्थियों और दमोह के आम नागरिकों को ध्यान सीखने की सरलतम विधि का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि महान योगी महावतार बाबाजी लगभग अठारह सौ वर्षों से जीवित हैं और उन्हीं की कृपा और मार्गदर्शन में मास्टर पल्लवी जन-जन तक ध्यान की प्रक्रिया पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। जय भारत पिरामिड में एक शिविर के दौरान मास्टर पल्लवी ने बताया कि हमारे साथ हमेशा आध्यात्मिक मार्गदर्शक या स्प्रिचुअल गाइड किसी न किसी रूप में रहते हैं जो हमारे हर प्रश्नों का उत्तर देते हैं।

हमारे शरीर में ऊर्जा स्तर की कमी के कारण हमें उनकी उपस्थिति का अहसास नहीं हो पाता। लेकिन जब हम ध्यान का अभ्यास कर अपने ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं तो अपने स्प्रिचुअल गाइड से साक्षात बात कर पाते हैं। संचालन दिलीप दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डा. सुधा मलैया ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news the three day meditation camp ended


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-the-three-day-meditation-camp-ended-080604-6548207.html

No comments:

Post a Comment