जग-जागरूकता मंच के द्वारा शहर में स्थित मोटे के हनुमान मंदिर पर संत समाज एवं प्रदेश तथा शहर के चर्चित समाजसेवियों के साथ मंदिर पर जाकर के संक्रीर्तन किया। गौरक्षा के लिए जागरुकता का संकल्प लिया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पं कृष्णकांत तिवारी रहे। जिन्होंने समस्त उपस्थित गणमान्य बंधुओं को गौरक्षा के लिए जागरुकता का संकल्प दिलाया अाैर उनकी देखभाल के लिये हमेशा अग्रसर रहने के लिये भी सभी को प्रण दिलाया।
मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित पं. तिवारी ने बताया कि आज संकीर्तन व गौ पूजन किया गया। इसमें गौ माता की देखभाल, रख-रखाव व सर्दी के मौसम के लिये के लिए रहने की व्यवस्था का जायजा आज हम सभी के द्वारा लिया जा रहा है। जल्द ही हम समस्त सदस्यों के द्वारा संत समाज के मार्गदर्शन में एक कमेटी गठित की जाएगी जो शहर के समस्त गौ शालाओं में सप्ताह के एक दिन का समय गौ माता के देखभाल एवं रख-रखाव में देंगे। उन्होंने बताया कि आज गौ रक्षा को केवल सभी लोग राजनीतिक दृष्टि से देखते हैं। जिसका सहयोग हम सभी सदस्यों व जिले के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा किया जाएगा। संत समाज द्वारा व समाजसेवियों के द्वारा मंदिर पहुंचकर गौ पूजन कर आरती की गई। संक्रीर्तन के अवसर पर समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि समस्त सदस्यगण समय-समय पर क्रमबद्ध तरीके से अपने-अपने क्षेत्र की देख-भाल करेगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राहुल उपाध्याय द्वारा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से भागवताचार्य राघवेंद्र आचार्य, आचार्य विष्णुगोपाल, भागवताचार्य पं. रामेन्द्र दास, मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज दुबे, रोहित गोस्वामी, राजीव परिहार, आकाश कौरव, गौरव योगी व अनेक संख्या में संत समाज अाैर समाजसेवी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-sant-samaj-and-social-workers-take-pledge-for-awareness-080513-6550044.html
No comments:
Post a Comment