Thursday, January 9, 2020

शराब कारोबारी के ऑफिस में आईटी की टीम ने दिन भर की कागजातों की जांच

अशोकनगर| गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे आयकर विभाग की टीम ने शराब कारोबारी प्रेमनारायण राठौर के एमपीईबी के पीछे स्थित आफिस पर छापा डाला। उन्होंने आसपास के सभी गोदाम और कमरों को भी ताला लगाकर सील कर दिया। सुबह से देर रात तक कार्रवाई जारी रही। ऑफिस में कार्रवाई के दौरान कोई भी परिजन मौजूद नहीं रहें। टीम के सदस्य मुनीमों और कर्मचारियों से उपलब्ध दस्तावेजों की पड़ताल करती रही।

गुरुवार की सुबह 6 वाहनों से 20 से अधिक आयकर विभाग की टीम ने शराब कारोबारी के ऑफिस पर पहुंचकर छापा डाला। गुना की तरह अशोकनगर में भी टीम सुबह पहुंची। इस दौरान टीम ने अशोकनगर में काम करने वाले सभी मुनीमों के अलावा जो कर्मचारी काम पर पहुंचा उसको अंदर ही रख लिया। इस दौरान कागजातों की खाना तलाशी और नोटों की गिनती चलती रही। लेकिन कार्रवाई में क्या मिला इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं मिली। मीडिया ने टीम से बातचीत करना चाही तो उनका कहना था कि हम जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है, कार्रवाई पूरी होने पर जानकारी दी जाएगी।

आयकर विभाग ने सुबह 4 बजे शराब कारोबारी के ऑफिस में डाला छापा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news the it team in the liquor trader39s office checked the documents throughout the day


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-the-it-team-in-the-liquor-trader39s-office-checked-the-documents-throughout-the-day-063027-6358626.html

No comments:

Post a Comment