Wednesday, January 22, 2020

देवर की सगाई के लिए घर लीप रही गर्भवती भाभी को लगा करंट, मौत

चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम सकवारा में सुबह 10 बजे हुई घटना

चंदेरी| देवर की सगाई के लिए भाभी घर पर लिपाई और साफ सफाई कर रही थी। तभी उसे बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती भी था। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्राम सकवारा में नरेन्द्र लोधी के भाई सुरेन्द्र की सगाई गुरुवार को होना थी, जिसके लिए भाभी रजनी पति नरेंद्र लोधी 28 साल घर पर लिपाई कर रही थी, जिसे 8 माह का गर्भ है। इसे अचानक टीवी के बोर्ड से करंट लग गया। उसकी सास पानी भरने गई थी और लोग खेत पर गए थे। सुबह 10 बजे जब परिवार के सदस्यों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो उसे इलाज के लिए चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो बच्चे थे जिनमें से एक की उम्र 5 साल और दूसरे की उम्र 3 साल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chanderi News - mp news pregnant sister in law who was leaping home for brother in law39s engagement felt electrocuted


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-pregnant-sister-in-law-who-was-leaping-home-for-brother-in-law39s-engagement-felt-electrocuted-070531-6458836.html

No comments:

Post a Comment