Wednesday, January 22, 2020

गणतंत्र दिवस समारोह में छात्राएं आर्मी बैंड का वादन कर ध्वज को देंगी सलामी

नगर में शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। इसमें बालिकाओं के द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वज सलामी एवं परेड आर्मी बैंड का वादन किया जाएगा। बालिकाओं की लंच के समय प्रतिदिन रिहर्सल कराई जा रही है। इसमें छात्राएं गणतंत्र दिवस की तैयारी बहुत जोर शोर से कर रही हैं।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा, परेड शिक्षक रामचंद्र नागर के द्वारा परेड एवं आर्मी बैंड का प्रतिदिन अभ्यास करवाया जा रहा है। संभागीय स्तर भोपाल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व में आईजी जयदीप प्रसाद भोपाल के द्वारा विद्यालय की प्रशंसा कर चुके हैं। वहीं गणतंत्र दिवस पर शासकीय विद्यालय होने के बाद भी पूरे जिले में और प्रदेश में नाम रोशन कर चुका है। शासकीय विद्यालय की आज समाज में बहुत गलत नजर से देखा जाता है, लेकिन प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि यह विद्यालय सभी एक्टिविटी, पढ़ाई, अनुशासन में जिला एवं संभाग स्तर पर दूसरे स्थान पर स्थान पर पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhapihera News - mp news in the republic day celebrations the girls will play the army band and salute the flag


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-in-the-republic-day-celebrations-the-girls-will-play-the-army-band-and-salute-the-flag-070533-6458743.html

No comments:

Post a Comment