Wednesday, January 22, 2020

शारीरिक प्रकटोत्सव समारोह : बच्चों ने अग्नि चक्र घोष, व्यायाम योग, गण समता चक्रयोग दिखाया, इससे पहले इन्हेंे किया प्रशिक्षित

चंदेरी | सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को शारीरिक प्रकटोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने समूह गीत, सामूहिक समता, व्यायाम, योग, गण समता चक्रयोग, डंबल्स योग, अग्नि चक्र घोष आदि का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीईओ मुनाबअहमद अंसारी, अध्यक्षता अमोलक चंद जैन, प्राचार्य रघुवीर श्रीवासा थे। कार्यक्रम में बौद्धिक मुख्य वक्ता चंद्रप्रकाश मिश्रा जिला सेवा प्रमुख आरएसएस ने दिया। ये प्रतियोगिताएं विशेष शिक्षकों की निगरानी में कराई जाती हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पानी, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की जाती है। प्राचार्य उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों द्वारा जो भी करतब दिखाए जाते हैं उस समय शिक्षक मौजूद रहते हैं। साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजाम पहले से किए जाते हैं जिससे किसी तरह की घटना घटित न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chanderi News - mp news physical manifestation ceremony children showed agni chakra ghosh exercise yoga gana samata chakra yoga before that they trained


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-physical-manifestation-ceremony-children-showed-agni-chakra-ghosh-exercise-yoga-gana-samata-chakra-yoga-before-that-they-trained-070529-6458830.html

No comments:

Post a Comment