Wednesday, January 15, 2020

आयोजन... सेवा केंद्र पर मना मकर संक्रांति पर्व, सदस्याें ने जलाए दीप, बताया त्योहार का महत्व

ब्यावरा| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शहीद कालोनी सेवा केंद्र पर बुधवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने मिलकर दीप जलाए। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार तिल व गुड़ का महत्व है। तिल गुड़ का अर्थ होता है कि मन में जो एक दूसरे के प्रति कभी बैर की भावना हुई हो तो तिल और गुड़ से मुख मीठा कराएं। अगर संसार में हम सभी एक दूसरे का सहयोग देते रहे और गुड़ के माफिक आपस में मिठास बनी रहे तो पहाड़ जैसी बातों को भी हम तिल के समान बना कर खत्म कर सकते हैं। यह त्योहार हमें प्रेम, सहयोग की निशानी को अवगत कराता है। सेवा केंद्र पर सभी उपस्थितजनों का मुंह मीठा कराया गया। पतंग पर अलग- अलग गुण लिखकर एक दूसरे के हाथ में दिया गया, ताकि हमारा संबंध मधुरता की डोर में बने रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news organizing makar sankranti festival celebrated at seva kendra members burnt lamp told the importance of festival


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-organizing-makar-sankranti-festival-celebrated-at-seva-kendra-members-burnt-lamp-told-the-importance-of-festival-070033-6405122.html

No comments:

Post a Comment