Wednesday, January 15, 2020

21 गरीब कन्याओं के होंगे निशुल्क विवाह, बारात में एकसाथ निकलेंगे दूल्हे

ब्यावरा| क्षेत्र के सुठालिया कस्बे में चैत्र नवरात्रि के दौरान इस बार 21 गरीब कन्याओं की निशुल्क शादियां कराई जाएगी। ये शादियां मां सुंदरमयी वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में आगामी 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की रामनवमी के दिन होगी। आयोजन समिति के महेश बंटी अग्रवाल की अध्यक्षता में इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया कि नवरात्रि महोत्सव में इस बार रासलीला भी कराई जाएगी। साथ ही आकर्षक झांकियां भी यहां सजाई जाएगी। शादी के लिए निकाली जाने वाली सामूहिक बारात में इस बार उज्जैन और राजस्थान जयपुर के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में वैष्णोदेवी मंदिर समिति से जुड़े हुए पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-21-poor-girls-will-have-free-marriage-the-bridegroom-will-go-out-together-in-the-procession-070036-6405127.html

No comments:

Post a Comment