Wednesday, January 15, 2020

कोलकाता के इत्र से महकेगा श्री खाटू श्यामजी का दरबार

श्री खाटू श्याम परिवार शुक्रवार को यहां तीसरे वार्षिक श्याम महोत्सव का आयोजन करेगा। महाकीर्तन व ज्योत दर्शन को भव्य बनाने के लिए खाटू श्याम परिवार के सेवादार तैयारियों में जुटे हुए है। बन्हेर रोड पर बाबा का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा।

अखंड ज्योत जगाने के साथ छप्पन भोग लगाए जाएंगे। कोलकाता के इत्र व केसर से बाबा का दरबार महकेगा। कीर्तन में श्याम जगत के गायक कुमार दीपक कोलकाता, परविंदर पलक फतेहाबाद हरियाणा, बंटी सोनी मक्सी व नीतू शर्मा श्याम भजनों से बाबा को रिझाएंगे।

नई दिल्ली के म्यूजिशियन नरेश पूनिया मधुर संगीत से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। कीर्तन से पहले शुक्रवार सुबह 9 बजे मोठी माता मंदिर बस स्टैंड से निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह स्कूल चौक, तीन बत्ती चौराहा, श्री राधाकृष्ण मंदिर, चक्की चौक बस स्टैंड होकर कार्यक्रम स्थल बन्हेर रोड स्थित निजी स्कूल पहुंचेगी। शाम 7 बजे से कीर्तन की शुरूआत होगी।

कुमार दीपक

परविंदर पलक

बंटी सोनी

नीतू शर्मा

और इधर...खाटू श्यामजी के कीर्तन में भजनों पर श्याम प्रेमी झूमे

भगवानपुरा | मंगलवार की रात राजीव गांधी परिसर खाटू श्यामजी के सुमधुर भजनों से सरोबार हुआ। बाबा का अलौकिक दरबार सजाया। अखंड ज्योत जगाई और छप्पन भोग लगाए। रात 9 बजे धूलकोट के डॉ. सुभाष पंवार ने गणपतिजी व हनुमानजी की वंदना से शुरूआत कर श्याम भजनों से बाबा को रिझाया। नगर के खांडेराव पाटिल ने “काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है...’ और धामनोद की अर्पिता पंडित ने “कीर्तन की हैं रात बाबा आज थाने आनो हैं..., वो कौन है जिसने हमको दी पहचान है.., सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं..’ जैसे भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। देर रात आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ।

बाबा श्याम का दरबार सजाकर भजनाें से रिझाया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bistan News - mp news the court of mr khatu shyamji will smell with the perfume of kolkata

source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-the-court-of-mr-khatu-shyamji-will-smell-with-the-perfume-of-kolkata-070031-6405582.html

No comments:

Post a Comment