Wednesday, January 15, 2020

रासेयो के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में चांचौड़ा कालेज की छात्रा पायल सेन ने की भागीदारी

चांचौड़ा |शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा-बीनागंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय स्वयं सेविका छात्रा पायल सेन ने प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आरसी घावरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तर नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता की।

मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वास्थ्य जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य’’ परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत झोंतेश्वर तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक स्वयंसेवकों व अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें छात्रा पायल सेन ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही एनएसएस के माध्यम से पूरे प्रदेश में महाविद्यालय का नाम रोशन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Binaganj News - mp news payal sen a student of chanchauda college participated in state level training of raseo


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-payal-sen-a-student-of-chanchauda-college-participated-in-state-level-training-of-raseo-070029-6405152.html

No comments:

Post a Comment