Wednesday, January 15, 2020

11 घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव पुलिस को गश्त में दिखा भी नहीं

भास्कर न्यूज. चांचौड़ा (गुना)| चांचौड़ा थाना क्षेत्र के मालोनी रोड पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद 11 घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। चांचौड़ा में रात को एक एसआई सहित चार सिपाही मंगलवार रात गश्त पर थे पर किसी को शव नहीं दिखाई दिया। गेहूंखेड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक सुनील मीना की मंगलवार रात 8.30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 11 घंटे बाद परिजनों को पता चला। वहीं पीएम में भी देरी हो गई। इस वजह से मृतक के परिजनों ने बीनागंज हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर सभी हटे। टीआई राकेश गुप्ता के मुताबिक दुर्घटनास्थल हाईवे से 10 किमी अंदर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-the-dead-body-which-was-lying-on-the-road-for-11-hours-did-not-even-appear-in-patrol-070027-6404755.html

No comments:

Post a Comment