Wednesday, January 15, 2020

बच्चों को समझाए बाल विवाह और नातरा-झगड़ा कुप्रथा के दुष्परिणाम

ब्यावरा| बाल विवाह, नातरा एवं झगड़ा मुक्त राजगढ़ अभियान के तहत क्षेत्र के ढकोरा हाईस्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कमलेश कुमार मीना, जितेंद्र शाक्यवार ने बच्चों को बताया कि झगड़ा कुप्रथा मप्र में हमारे जिले में सर्वाधिक प्रचलन में हैं।

उन्होंने बताया कि झगड़ा प्रथा से नाबालिग लड़कियों को बेहद अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ता है। इंदिरा कुशवाह, कांति वर्मा ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम और महिलाओं संबंधी बढ़ने वोल अपराधों की जानकारी दी। आखिर में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, नातरा व झगड़ा जैसी कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठानी का आव्हान किया। कार्यशाला में संस्था प्रभारी राजेंद्र वर्मा, मोहनलाल यादव, देवेंद्र विमल सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

क्षेत्र के ढकोरा गांव के हाईस्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news explain to the children the consequences of child marriage and vandalism


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-explain-to-the-children-the-consequences-of-child-marriage-and-vandalism-070039-6405128.html

No comments:

Post a Comment