Sunday, December 22, 2019

हास्य नाटिका का राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयन

जेएच कॉलेज की हास्य नाटिका का चयन राष्ट्रीय स्तरीय युवा उत्सव के लिए हुआ है। ग्वालियर में आयोजित पांच दिवसीय जोनल स्तरीय युवा उत्सव में जेएच कॉलेज की टीम ने कलयुग का तांडव लघुनाटिका की प्रस्तुति दी। यहां पर जेएच कॉलेज बैतूल की हास्य नाटिका तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर आने पर जेएच कॉलेज की हास्य नाटिका राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। टीम के सोनू कुशवाह ने बताया नेताराम रावत द्वारा निर्देशित हास्य नाटिका कलयुग का ताडंव में जेएच कॉलेज के अमित अहिरवार, सोनू कुशवाहा, पीयूष लोनारे, अनुराधा यादव, अमोल नागले, भूपेन्द्र मालवी, रोहित कहार तथा राहुल रावते है। टीम के साथी सुमित अहिरवार ने बताया पहली बार बैतूल की टीम का राष्ट्रीय स्तरीय युवा उत्सव के लिए हुआ है। जेएच कॉलेज की टीम राष्ट्रीय स्तर पर नोएडा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधत्व करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-comedy-drama-selected-for-national-youth-festival-064546-6242757.html

No comments:

Post a Comment