जय हिंद की ओर से प्रवीण परते ने एक गोल किया। आर्मी टीम के खिलाड़ी अमित ठाकुर और पीयूष को येलो कार्ड और जय हिंद के खिलाड़ी ऋषभ को डेंजरस फाउल पर रेफरी ने येलो कार्ड दिखाएं। दूसरा मैच रॉयल इनफील्ड और इलेवन स्टार के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें पूरे समय संघर्ष करते रही, लेकिन कोई गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों को समान अंक दिए। तीसरा मैच शिवाजी क्लब और डीसीसी के बीच हुआ। इसमें डीसीसी ने शिवाजी को 2-0 से हराया। डीसीसी की ओर से रितिक गोहर ने एक गोल रिवाउंड बॉल पर और दूसरा गोल रितिक गोहर ने करके मैच जीत लिया। मैच में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, प्रवीण गुगनानी, डॉ. अरूण जयसिंगपूरे, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।
बैतूल। शिवाजी प्रीमियर लीग में फुटबाॅल मैच का एक दृश्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-football-jai-hind-defeated-army-boys-1-0-064548-6242758.html
No comments:
Post a Comment