बैतूल| दैनिक भास्कर तथा आरडी कोचिंग द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट में रविवार को जिले भर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। टेस्ट में जिले के 250 बच्चों ने शामिल होकर प्रतिभा दिखाई। इस टेस्ट के रिजल्ट की घोषणा शीघ्र की जाएगी। जिसमें होशंगाबाद तथा बैतूल में प्रथम आए विद्यार्थियों को 1-1 लाख की स्कॉलरशिप व नकद पुरस्कार दिया जाएगा। नकद पुरस्कारों के साथ प्रमाणपत्रों का भी वितरण होगा। इन प्रमाणपत्रों के द्वारा विद्यार्थियों को सीधे स्कॉलरशिप का लाभ भी आरडी कोचिंग में प्रवेश लेने पर प्राप्त होगा। इसमें आईआईटी, नीट, जेईई एवं एम्स की तैयारी कर रहे विद्यार्थी जो कि कक्षा छठवीं से 12वीं में अध्ययनरत है, वें शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-250-children-from-across-the-district-participated-in-the-scholarship-test-064544-6242774.html
No comments:
Post a Comment