Sunday, December 8, 2019

जय हिंद ने इलेवन स्टार को 6-0 से हराया

शिवाजी प्रीमियर लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच एक तरफा रहा। इलेवन स्टार और जय हिंद क्लब के बीच में हुए मुकाबले में जय हिंद क्लब ने इलेवन स्टार को 6-0 से हराया।

जय हिंद क्लब की ओर से ओम और प्रवीण ने एक-एक गोल, वहीं अनिकेत और ऋषभ ने दो-दो गोल किए। दूसरा मैच डीसीसी और रॉयल इनफील्ड के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें फुल टाइम तक गोल रहित रही। इसलिए लीग प्रतियोगिता के नियमानुसार समान अंक देकर दोनों टीमों को अंक तालिका में एक-एक अंक दिए। इसके बाद तीसरा मैच प्रथम स्थान पर चल रही शिवाजी और आर्मी बॉयज के बीच हुआ, जिसमें ऑर्मी ने उलटफेर करते हुए शिवाजी को 1-0 से हराकर चौथा नंबर हासिल किया। आर्मी के खिलाड़ी अमित ठाकुर ने आखरी मैच में शिवाजी पर भी एक गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में डेंजरस फ़ाउल के लिए आर्मी के अमित ठाकुर और शिवाजी के संजय वाल्मीकि को रेफरी ने येलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी। मैच के निर्णायक रैफरी मुकेश सातपुते, प्रीतम सिंह और मिथुन थे। मैच में अतिथि के रूप में नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता सप्ताह के शनिवार और रविवार को आयोजित की जाती है। जनवरी माह तक प्रतियोगिता चलेगी।

बैतूल। शिवाजी प्रीमियर लीग में फुटबॉल में किक लगाता हुआ खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news jai hind beat xi star 6 0


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-jai-hind-beat-xi-star-6-0-074034-6133459.html

No comments:

Post a Comment