भास्कर संवाददाता | बैतूल
शहर के तीन तालाबों में फ्लोटिंग फव्वारे लगवाने के लिए नपा ने ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। ठेकेदार को तीन महीने के भीतर फ्लोटिंग फव्वारे लगाने होंगे। ठेकेदार ने काम करने के लिए अमानत राशि का 5 प्रतिशत भी नपा में जमा कर दिया है।
ज्ञात हो कि लंबे समय से शहर के अभिनंदन सरोवर, काशी तालाब और कोठी बाजार बड़े तालाब में फव्वारे लगाने का काम रुका हुआ था। हाल ही में भास्कर ने तालाबों में प्लास्टिक कचरा डाले जाने का मामला उठाया था। अब तालाबों में फव्वारे लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। नपा सीएमओ प्रियंका सिंह ने बताया कि तालाबों में फव्वारे लगाने के लिए वर्क ऑर्डर किए हैं। जल्द काम शुरू होगा।
 
भास्कर ने उठाया था मुद्दा
भास्कर ने 1 दिसंबर को सौंदर्यीहरण शीर्षक से खबर प्रकाशित करके शहर के तालाबों की गंदगी का मामला उजागर किया था। अब तालाबों को साफ करवाकर फ्लोटिंग फव्वारे लगवाने वर्क अाॅर्डर जारी किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-work-order-issued-to-install-floating-fountain-will-have-to-be-completed-within-three-months-074038-6133460.html
No comments:
Post a Comment