Sunday, December 8, 2019

पहले किया रक्तदान, फिर पुरानी पेंशन बहाल करने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 15 साल से संघर्षरत एनएमओपीएस संगठन ने रविवार को सशस्त्र सेना राष्ट्रीय झंडा दिवस के अवसर पर अर्धसैनिक बल के सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संगठन के सदस्यों ने पहले शिविर में रक्तदान किया फिर खून से प्रधानमंत्री को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए पत्र लिखा। संगठन के जिलाध्यक्ष रवि सरनेकर ने बताया एनएमओपीएसधारी अधिकारी- कर्मचारी वर्षों से पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए विचार नहीं कर रही है। इसको लेकर देश के एनएमओपीएसधारी अधिकारी कर्मचारियों में नाराजगी है। इसको लेकर संगठन ने लहू से पुरानी पेंशन बहाल करने की गुहार लगाई है। शिविर में 18 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर नंदकिशोर इवने, मारोतीराव चौकीकर, रिंकू यादव, चुन्नीलाल भलावी, राजकुमार राठौर, विजय कुमार कोरी, राजकुमार धुर्वे, राजकुमार कोल्हे, अतुल आर्य, अनिता सोनारे, राजेन्द्र कटारे, रूपेश कुमार धुर्वे, गोकुल झरबड़े, रवि कुमार अतुलकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-blood-donation-first-done-then-a-letter-to-the-prime-minister-written-with-blood-to-restore-old-pension-074029-6133486.html

No comments:

Post a Comment