Thursday, November 21, 2019

सद्गुरुधाम को सजाया, भजनों से की आराधना

पुण्यतिथि महोत्सव पर सद्गुरु धाम को सजाया।

खाटू श्याम जन्मोत्सव आज, निकलेगी निशान यात्रा

भीकनगांव | नगर में शुक्रवार रात 8 बजे से बड़ा चौराहा पर शंकर मंदिर के सामने श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। बाबा का दरबार सजाया जाएगा। गायक संस्कृति पगारे रतलाम, राजीव जैन नसरुल्लागंज और मयूर त्रिपाठी भीकनगांव श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। सुबह 10 बजे शंकर मंदिर से निशान यात्रा भी निकाली जाएगी।

इधर...भगवानपुरा में आज सजेगा खाटू श्याम का दरबार

भगवानपुरा | शुक्रवार को नगर में पहली बार खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। श्री श्याम मित्रमंडल सदस्यों के अनुसार दशहरा मैदान (उत्कृष्ट विद्यालय) पर रात 9 बजे से कीर्तन होगा। बाबा का भव्य दरबार सजाकर अखंड ज्योत जगाई जाएगी। छप्पन भोग लगाए जाएंगे। गायक संजय सेन सूरजगढ़ (राजस्थान), कुणाल तोनगरे खरगोन व मयूरी चौहान बड़वाह श्याम भजनों से बाबा को रिझाएगी। कीर्तन के दौरान श्यामप्रेमियों पर इत्र व फूलों की वर्षा होगी। इससे पहले सुबह 10 बजे सिंचाई कॉलोनी स्थित वरद विनायक गणेश मंदिर से निशान यात्रा निकलेगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर हनुमान मंदिर पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news decorated sadgurudham worshiped with hymns


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-decorated-sadgurudham-worshiped-with-hymns-073045-6000784.html

No comments:

Post a Comment