एचडीएफसी चौराहा से आरओबी के बीच नगर पालिका ने कचरा जमा करने के लिए बाइपास रोड पर सड़क किनारे कचरे का बड़ा डिब्बा रखा है। इस डिब्बे में दिन भर स्थानीय रहवासी, दुकानदार और नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सड़कों की सफाई के बाद कचरा जमा करते हैं।
इस कचरे को नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली और ऑटोमेटिक वाहन की सहायता से उठाकर ट्रेचिंग ग्राउंड ले जाया जाता है। कई बार नपा कर्मी इस कचरे को कुछ दिन नहीं उठाते हैं। इससे डिब्बा भर जाने से कचरा सड़क किनारे फैलता रहता है। इस कचरे को दिनभर आवारा मवेशी फैलाते रहते हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी फैलती है। रविवार रात करीब 9 बजे बाइपास रोड पर सड़क किनारे रखे कचरे के डिब्बे में भरे पॉलिथीन और कचरे में आग लगा दी आग लगने से उठने वाले धुएं से स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पन्नियां जलने से उठने वाली बदबू से स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को उठ रही बदबू के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/trouble-due-to-fire-smoke-and-stench-in-garbage-deposited-on-bypass-road-128089590.html
No comments:
Post a Comment