Monday, January 4, 2021

प्रस्ताव पास होने के 14 महीने के बाद भी नहीं बनी गोशाला, मवेशियों के कारण हो रहे हादसे

ग्राम पंचायत अथाईखेड़ा में गोशाला नहीं बनने के कारण आवारा मवेशी हाइवे पर घूम रहे हैं। इस कारण विदिशा-अशोकनगर हाइवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जिले की कई ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण कार्य करा दिया है। इसके बाद भी गांव में गोशाला का निर्माण नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायत ने 19 नवंबर 2019 में सर्वसम्मति से गोशाला बनाने का ठहराव प्रस्ताव पास किया था। परंतु शासकीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण गांव में आज तक गोशाला नहीं बन पाई है। गांव के सरपंच कृष्णपाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत ने गांव के सर्वे नंबर 417 शासकीय पशु विश्राम खसरा में दर्ज है। इसका रकबा 3.679 हेक्टेयर है। इस जमीन पर गोशाला बनाने के लिए प्रस्ताव पास करके जिला पंचायत कार्यालय में भेजा था। इसके बाद भी गांव में प्रस्ताव पास होने के 14 महीने बाद भी गोशाला नहीं बन सकी।

सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी
ब्लॉक के अथाईखेड़ा गांव के अलावा आसपास की कई ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण हो चुका है बनने के बाद यह गोशालाएं शुरू भी हो गई है। लेकिन अथाईखेड़ा गांव में अभी तक गोशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के आवारा मवेशी विदिशा-अशोकनगर हाइवे पर घूम रहे हैं।
इन मवेशियों के कारण हाइवे पर घूमने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इनमें कई बार वाहन चालकों की मौत तक हो जाती है। वहीं कई बार वाहनों की चपेट में आने से आवारा मवेशियों की भी मौत हो जाती है। यह मवेशी किसानों के खेतों में घुसकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

गोशाला का निर्माण नहीं हुआ शुरू
ग्राम पंचायत में अभी तक गोशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस मामले की जब तक वस्तु स्थिति की जानकारी नहीं मिल जाती है तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है।
रविंद्र अग्रवाल, एएईओ, जिला पंचायत अशोकनगर

हमारे यहां कोई भी फाइल पेंडिंग नहीं है
तहसील ने ग्राम पंचायत को शासकीय जमीन की जानकारी दे दी है। गोशाला बनाने का काम जनपद पंचायत और जिला पंचायत का है। हमारे यहां कोई भी फाइल पेंडिंग नहीं है।
अमित जैन, नायब तहसीलदार, बहादुरपुर




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaushalas not formed even after 14 months of the proposal, cattle accidents


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/gaushalas-not-formed-even-after-14-months-of-the-proposal-cattle-accidents-128089583.html

No comments:

Post a Comment