Wednesday, January 6, 2021

कुंदा बेदाग चाहिए...नहीं तो खुद करेंगे सफाई

कुंदा बेदाग चाहिए। सफाई के मामले में देश में नंबर-1 स्थान हासिल कर चुका है लेकिन यहां की नदी में सौंदर्य नहीं। नदी किनारे सभी धर्मों के प्रार्थना स्थलों पर कचरा पसरा रहता है। आसपास पानी मटमैला हो रहा है। गाद, मिट्‌टी, बंडा, पॉलीथिन कचरा मिलने से दुर्गंध फैल रही है। यह जवाबदारी हर नागरिक की है।
यह बात पर्यावरण समिति केे संयोजक डॉ पुष्पा पटेल, परसराम डंडीर ने नगरपालिका सीएमओ प्रियंका पटेल को बताई। साथ ही कुंदा सफाई में अागे रहकर भागीदारी करने की इच्छा जताई। ताकि शहर को बीमारियों से बचाया जा सके। इस आशय की गुहार सुनकर सीएमओ ने स्वच्छता प्रभारी प्रकाश चित्ते को तत्काल कार्ययोजना बनाने को कहा। कुंदा किनारे स्वच्छता दौड़ व वॉल पेंटिंग स्पर्धा रखना तय किया। 10 जनवरी को अभियान चलाया जाएगा।
पर्यावरण समिति ने दोनों किनारों पर हिदायत देते हुए 10 नोटिस बोर्ड लगाएं। पूजन सामग्री के डस्टबीन रखवाएं। नालों का पानी एकत्रित कर शहर के बाहर छोड़े। किनारों पर जालियां लगाई जाएं ताकि लोग कचरा न फेंके। किनारों पर गमलों में पाम, विद्या आदि हरियाली व चमेली, परिजात, रातरानी, मधुकामिनी, चमेली, मौलश्री के सुगंधित पौधे लगाए जाएं। मलबा डालने से रोके।
जो ज्यादा कचरा जुटाएगा उसका होगा सम्मान
नगर पालिका 10 जनवरी को कुंदा नदी सफाई, गारबेज रन एवं वॉल पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन करेगी। गारबेज रन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कुंदा नदी तट के दोनों किनारों पर रहेगा। कुंदा सफाई अभियान सुबह 10 बजे से चलेगा। वॉल पेंटिंग स्पर्धा भी तट पर होगी। नपा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया कि स्वच्छता स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागी को सूखा कचरा एकत्रित करना होगा। जो प्रतिभागी ज्यादा से ज्यादा सूखा कचरा एकत्रित करेगा। उसे विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता को एंड्राइड मोबाइल से सम्मानित किया जाएगा। अन्य पुरस्कार जैसे स्वच्छता ट्रॉफी व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
3 जगह होगा पंजीयन
पंजीयन स्वच्छता कंट्रोल रूम दाता हनुमान मंदिर नूतननगर, राधा वल्लभ मार्केट फव्वारा चौक एवं गणेश मंदिर कुंदा नदी तट पर करवा सकते है। साथ ही सोशल मीडिया में मोबाइल नंबर 9713434101 व 9399941295 पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Needless to swivel ... otherwise you will clean yourself


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/needless-to-swivel-otherwise-you-will-clean-yourself-128096951.html

No comments:

Post a Comment