राजधानी में कोरोना की वैक्सीन को किलोल पार्क स्थित ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ के दफ्तर में वैक्सीन को स्टोर में रखा जाएगा। संभाग के भोपाल सहित दूसरे जिलों को कोरोना की वैक्सीन इसी स्टोर से भेजी जाएगी। वैक्सीन को कोल्ड चैन में रखने के लिए स्टोर में 40 से ज्यादा आइसलैंड रेफ्रीजेटर (आईएलआर) रिजर्व किए गए हैं।
साथ ही इन आईएलआर के तापमान की निगरानी बतौर ट्रायल शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि भोपाल के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. आरके तिवारी ने की है। इसके अलावा भोपाल में 52 कोल्ड चैन प्वाइंट पर कोविड वैक्सीनेशन बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है।
स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि भोपाल के 52 कोल्ड चैन सेंटर्स के प्रभारियों और उनके लिंक ऑफिसर्स की कोविड वैक्सीनेशन और वैक्सीन स्टोर की ट्रेनिंग पिछले महीने कराई गई है। इन सेंटर्स पर अगले दो दिन में वैक्सीनेशन बूथ बनाएं जाएंगे। जहां वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम और आब्जर्वेशन रूम बनेंगे।
एडवर्स ड्रग इफेक्ट फालोइंग सेंटर बनेगा
कोविड के टीकाकरण के बाद हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर्स की सेहत बिगड़ने की स्थिति में उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति करेगी। प्रत्येक बूथ के नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को एडवर्स ड्रग इफेक्ट फालोइंग सेंटर बनाया जाएगा। इन सेंटर्स में टीकाकरण के बाद एडवर्स इफेक्ट की शिकायत करने वाले हेल्थ अथवा फ्रंट लाइन वर्कर की सेहत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रैफर किया जाएगा। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को रैफरल सेंटर बनाया जाएगा।
टीके के एडवर्स इफेक्ट का होगा ऑडिट
कोविड के टीके के एडवर्स इफेक्ट के प्रत्येक केस का ऑडिट किया जाएगा। यह ऑडिट जिला टीकाकरण कार्यक्रम अधिकारी की टीम करेगी। इस टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह ऑडिट टीकाकरण के बाद व्यक्ति की सेहत बिगड़ने के कारणों को जानने के लिए किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/kovid-vaccination-booth-to-be-set-up-at-52-cold-chain-point-in-bhopal-maximum-100-health-workers-will-be-vaccinated-128096307.html
No comments:
Post a Comment