Monday, December 7, 2020

एक समय का खाना कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं : यादव

ओबीसी महासभा जिला इकाई ने वार्ड नंबर 7 पूजा कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किए। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
ओबीसी महासभा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव रिजोदा ने बताया कि भाइयों हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी कॉलोनी वासियों से कहा कि आप लोग एक समय का खाना कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं, क्योंकि शिक्षा ही वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। शिक्षा नहीं होगी तो हम हमारे हक अधिकारों के प्रति जागरूक कैसे होंगे।

इस मौके पर इंजीनियर हरिबाबू राय, डॉ. भगवत सिंह लोधी, राकेश प्रजापति, राजपाल यादव, रामस्वरूप शिवहरे, शिवनारायण पटेल, विशाल राय, उदय भान सिंह यादव, संतोष यादव, हीरालाल ठेकेदार, मुकेश सेन आदि ओबीसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/eat-less-food-at-one-time-but-educate-your-children-yadav-127991434.html

No comments:

Post a Comment